Tiki – Short Video App क्या है। Tiki – Short Video App से पैसे कैसे कमाए।

Tiki – Short Video App क्या है। Tiki – Short Video App से पैसे कैसे कमाए। –

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की Tiki App क्या है और Tiki App किस देश का है? जिनको इस ऐप की जानकारी है। इसके अलावा टिकी ऐप के बारे में कुछ और जानकारी जैसे टिकी ऐप कैसे डाउनलोड करें?, टिकी ऐप कैसे इस्तेमाल करें?, टिकी ऐप के फीचर्स, टिकी ऐप अकाउंट कैसे वेरिफाई करें?, टिकी ऐप से वीडियो कैसे बनाएं और कुछ टिप्स भी बताए हैं। और Tiki App से पैसे कैसे कमाए इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

Tiki - Short Video App क्या है। Tiki - Short Video App से पैसे कैसे कमाए। -
Tiki App क्या है। Tiki App से पैसे कैसे कमाए।

अगर आप टिकी ऐप से जुड़ी जानकारी अच्छे से जानना चाहते हैं तो पोस्ट को अंत तक पढ़ें। तो सबसे पहले Tiki App क्या है ? आइए जानते हैं इसके बारे में जानकारी।

Tiki App क्या है। | Tiki App Kya Hai –

▪️ अगर आप शॉर्ट वीडियो देखते और बनाते हैं तो आपने इस ऐप के बारे में जरूर सुना होगा। टिकी ऐप यह एक शॉर्ट्स वीडियो ऐप है और इस ऐप में आपको छोटे वीडियो देखने को मिलते हैं और उन सभी वीडियो की लंबाई 15 से 30 सेकंड होती है। Tiki App में आपको हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं जैसे कॉमेडी वीडियो, लिप्सिंक वीडियो, डांसिंग वीडियो, रोमांटिक वीडियो और भी कई तरह के वीडियो।
▪️ टिकी ऐप मुख्य रूप से शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग ऐप है, जिसकी मदद से आप आसानी से शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां दिए गए फिल्टर्स का इस्तेमाल कर उस साउंड का इस्तेमाल कर अच्छी वीडियो बना सकते हैं और उस वीडियो को इस ऐप पर शेयर कर सकते हैं। इस ऐप पर आप वीडियो देख सकते हैं, इसके अलावा आप फनी वीडियो, कॉमेडी वीडियो और भी कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ सामानों को करना बहुत ही सरल है, कोई भी व्यक्ति इन सभी का उपयोग आसानी से कर सकता है।
▪️ इस ऐप को आप टिकटॉक, रोपोसो, या व्हाट इज न्यू, एमएक्स टकाटक भी कह सकते हैं। वीडियो देखने के अलावा आप खुद का वीडियो बनाकर भी अपलोड कर सकते हैं और जो वीडियो आपको पसंद है उस पर लाइक, शेयर और कमेंट भी कर सकते हैं।
▪️ इस ऐप पर कई लोग फेमस भी हुए हैं। Tiki App छोटे बड़े क्रिएटर्स के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस ऐप में कोई भी अपना वीडियो बना और शेयर कर सकता है और वह भी फ्री में। इस ऐप को आप बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इसके बारे में आगे जानेंगे।
टिकी ऐप किस देश का है? | Tiki App Kis Desh Ka Hai –
टिकी एप के तमाम यूजर्स का भी यह सवाल है कि आखिर टिकी एप किस देश का है? तो हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं।
Tiki App ये एक Singapore देश का App है और इसका Headquarter भी Singapore में स्थित है और Tiki App को बनाने वाली कंपनी का नाम है DOL Technology PTE. लिमिटेड हैं।

Tiki App ( टिकी ऐप ) की विशेषताएं या फीचर्स क्या हैं?

Tiki App ( टिकी ऐप ) शॉर्ट्स वीडियो ऐप है, यह आप जानते हैं। Tiki App के बहुत सारे सिमिलर ऐप भी आपको देखने को मिल जाते हैं। टिकी ऐप के कुछ फीचर्स उन ऐप्स के जैसे ही हैं, लेकिन कुछ फीचर्स अलग हैं और ये अलग फीचर टिकी ऐप को दूसरे ऐप से अलग बनाते हैं। हमने आपको यहां टिकी ऐप के सभी फीचर्स की जानकारी दी है।

1. Video Quality –

Tiki App में आपको Video Quality के फीचर देखने को मिल जाते है। वीडियो क्वालिटी का इस्तेमाल करके आप वीडियो को बहुत अच्छा बना सकते हैं और जब आपके मोबाइल में नेटवर्क कम हो तो आप उसमें स्मूथ मोड का इस्तेमाल करके वीडियो को अच्छी क्वालिटी में देख सकते हैं।

2. Clean Storage Features –

Tiki App में आपको Clean Storage के फीचर भी देखने को मिलते है। इसके इस्तेमाल से आप अपने मोबाइल के स्टोरेज को साफ रख सकते हैं।

3. Languages Features –

Tiki App में आपको केवल अंग्रेजी भाषा ही नहीं मिलती है, इसके अलावा आपको कई भाषाओं का विकल्प भी देखने को मिलता है, जैसे तमिल, हिंदी, बंगाली और भी कई भाषाएँ उपलब्ध हैं।
Tiki App ( टिकी ऐप ) कैसे डाउनलोड करें? –
इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store में जाना होगा। वहां आपको इस Tiki App ऐप को सर्च करना है। फिर आप इस ऐप को वहां से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और वहां से इंस्टॉल कर सकते हैं। बात करें तो इस ऐप की गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार रेटिंग है या काफी अच्छी रेटिंग मानी जाती है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वे अपना अकाउंट बनाकर इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tiki App ( टिकी ऐप ) का उपयोग कैसे करें?

जब आप टिकी ऐप का इस्तेमाल करते हैं और आप टिकी ऐप खोलते हैं तो आपको बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। अगर आप और वीडियो देखना चाहते हैं तो नीचे से ऊपर की ओर स्क्रॉल करके देख सकते हैं। यहां पर आपको बहुत ही अच्छी वीडियो देखने को मिलती है।
अगर आप इस ऐप में वीडियो बनाना चाहते हैं या किसी और की वीडियो पर लाइक या कमेंट करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको टिकी ऐप में अकाउंट बनाना होगा। टिकी ऐप में अकाउंट बनाने के लिए हमने कुछ स्टेप्स बताए हैं।
1. सबसे पहले आपको राईट साइड में Profile सेक्शन देखने को मिलता है उस पर क्लिक करे।
2. अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। अगर आप अपना मोबाइल नंबर नहीं डालना चाहते हैं तो आप ईमेल या फेसबुक से भी अकाउंट बना सकते हैं।
3.उसके बाद आपके मोबाइल या ईमेल पर एक वेरिफिकेशन कोड आता है, उस कोड को वहां डालना होता है।
4. अब आपको अपना नया पासवर्ड डालना है और फिर डन पर क्लिक करना है।
5. उसके बाद एक New User Name डालना है और create पर क्लिक करना है।
6. अब आपको एक अच्छी सी Profile Picture अपलोड करनी है।  
इन सभी स्टेप्स को करने के बाद आपका अकाउंट बन जाएगा।

Tiki App ( टिकी ऐप ) अकाउंट वेरिफिकेशन कैसे किया जाता है? –

अकाउंट वेरीफाई का मतलब है कि आपके टिकी अकाउंट में ब्लू टिक आता है और टिकी अकाउंट वेरीफाई का निशान होता है। इस वजह से आपको काफी व्यूज और लाइक मिलते हैं। आपको अपना अकाउंट वेरीफाई भी करना होता है इसलिए हमने नीचे सभी स्टेप्स अच्छे से समझा दिए हैं। अगर आप उन सभी स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आपका अकाउंट भी वेरिफाई हो जाएगा।
1. सबसे पहले आपको अपने Tiki Profile में जाना है।
2. इसके बाद ऐप के राइट साइड में 3 लाइन पर क्लिक करें।
3. वहां पर क्लिक करने पर आपको इस तरह का क्रिएटर वेरिफिकेशन देखने को मिलता है, उस पर क्लिक करें।
4. इतना करने के बाद आपको 3 टास्क पूरे करने हैं।
▪️ आपको प्रोफाइल पूरा करना है
▪️ आपको 50 आसान से मध्यम प्रश्नों का उत्तर देना है।
▪️ उसके बाद आपको कम से कम 3 वीडियो अपलोड करके अपने टिकी अकाउंट का रिव्यू करना है।
▪️ यह सब ठीक से करने के बाद सबमिट कर दें।
▪️ अगर आपने इन सभी स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो किया है तो आपका अकाउंट 2 से 3 दिनों में वेरिफाई हो जाएगा।

Tiki App ( टिकी ऐप ) में वीडियो कैसे create करे –

टिकी ऐप में वीडियो बनाना बहुत आसान है, अगर आपको टिकी ऐप वीडियो बनाना नहीं आता है तो आप हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बना सकते हैं।
1. सबसे पहले आपको टिकी एप को ओपन करना है उसके बाद आपको एप के बीच में यह आइकॉन (+) देखने को मिलता है और उस पर क्लिक कर दें।
2. अब आपके सामने Video Recorder खुल जायेगा आपको एक अच्छा सा वीडियो बनाना है और वहां पर आपको इस निशान (√) पर क्लिक करना है।
3. अब आपके सामने Video को Edit करने का Option आ जाता है, आपको Video को ठीक से Edit करना है और Next पर क्लिक करना है।
अब आपको उस वीडियो का टाइटल या डिस्क्रिप्शन लिखकर वीडियो को अपलोड करना है। इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका वीडियो अपलोड हो जाएगा।

Tiki App ( टिकी ऐप ) से पैसे कैसे कमाए | Tiki App Se Paise Kaise Kamaye –

दोस्तो आपको बता दे की आप किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम तभी कर सकते हैं। जहां आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने दर्शकों का आधार बनाना होगा। तभी आप पैसे कमा पाएंगे।
जब आपके followers आपके पास आएंगे तो आप कई तरह से पैसे कमा सकते हैं। क्योंकि आपके पास पैसा कमाने के लिए बहुत बड़ा दर्शक वर्ग है। अब मैं आपको बताता हूँ कि आप पैसे कैसे कमा सकते हैं।

Tiki App Se Paise Kaise Kamaye –

दोस्तो आपको बता दें की Tiki App Se Paise Kaise Kamaye – आप बहुत ही ज्यादा तरीको से पैसे कमा सकते हैं। इनमे से मैने कही तरीको को नीचे विस्तारपूर्वक बताया है।
1. सबसे पहला तरीका आप अपने दोस्तों को Tiki App पर Invite करके पैसे कमा सकते हैं। टिकी ऐप आपको आमंत्रित करने के लिए 1000 रुपये तक का भुगतान करता है।
2. दोस्तों अगर आपके टिकी ऐप पर ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो आप किसी भी प्रोडक्ट का प्रमोशन करके पैसे कमा सकते हैं।
3. छोटे क्रिएटर्स के चैनल को प्रमोट करने के बदले आप पैसे चार्ज कर सकते हैं।
4. आप Videos Sponsor कर सकते हैं जिसके लिए आप Sponsor से पैसे चार्ज कर सकते हैं।
5. आप किसी भी बड़े ब्रांड के साथ सहयोग कर सकते हैं और उनके ब्रांड का प्रचार करके पैसा कमा सकते हैं।
6. आप अपना खुद का उत्पाद बेच सकते हैं और उससे पैसे भी कमा सकते हैं।
7. आप एफिलिएट मार्केटिंग भी कर सकते हैं। आपको उस प्रोडक्ट से रिलेटेड वीडियो बनाना है और डिस्क्रिप्शन में प्रोडक्ट का लिंक देना है।
8. आप किसी भी अन्य ऐप का प्रचार करके पैसा कमा सकते हैं जिसमें आपको साइनअप बोनस मिलता है और आप अपने फॉलोवर्स को ज्वाइन करवा सकते हैं।
9. आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक भेज कर भी पैसे कमा सकते हैं।
10. आप यहां से अपने YouTube का प्रचार कर सकते हैं जिससे आपका YouTube monetize हो जाएगा और आप फिर से पैसे कमा पाएंगे।
11. दोस्तों टिकी एप में रोजाना कांटेस्ट चल रहे हैं जिसके अंदर आपको आकर्षक ईनाम मिलते हैं। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर आप पैसे कमा सकते हैं।
12. दोस्तों आप अपने टिकी ऐप से दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट भी ग्रो कर सकते हैं। जैसे आप इंस्टाग्राम को ग्रो करते हैं और उसके बाद आप ब्रांड कोलैबोरेशन या स्पॉन्सरशिप के जरिए पैसा कमा सकते हैं।
13. अगर आप एक फ्रीलांसर हैं तो आप यहां अपनी सेवाएं बेच सकते हैं। सेवा बेचने के लिए, आप अपना डेमो वीडियो अपलोड करें। जिस व्यक्ति को आपकी सेवा में रुचि होगी वह आपसे संपर्क करेगा और आप अपनी सेवा के बदले पैसे चार्ज कर सकते हैं।

निष्कर्ष:-

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको आज की पोस्ट Tiki App se Paise Kaise Kamaye बहुत पसंद आई होगी। दोस्तों टिकी ऐप आपको इनवाइट के जरिए पैसे कमाने का मौका दे रहा है। टिकी एप में आपको अपने दोस्तों को ज्वाइन करना है। आप जितने ज्यादा दोस्त जोड़ेंगे आपके पैसे कमाने के चांस उतने ही ज्यादा बढ़ेंगे।

Leave a Comment